चाकू दिखाकर लूटपाट करने वाले 4 पकड़े गए

भास्कर न्यूज| महासमुंद बाइक सवार से रुपए लूटपाट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से रकम भी जब्त किया गया। इनमे एक नाबालिग भी शामिल है। प्रार्थी राकेश नायक गाधोपाली (सरायपाली) ने रिपोर्ट दर्ज कराया की 31 दिसंबर को रात करीब 9 बजे सरायपाली से काम करने के बाद बाइक से दोस्त लक्ष्मीचंद के साथ घर जा रहा था। दर्राभाठा बिजली आफिस 132 केव्ही के पास पहुंचा था कि आरोपी बिट्टू खान एवं उसके प्रार्थी को रोककर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी बिट्टू खान प्रार्थी के पेंट जेब में रखे 1900 रुपए को लूट लिया और पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। आरोपी को उनके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लूट की रकम 1900 रुपए को जब्त किया। आरोपी बिट्टू खान पिता मोहममद आमिन खान (23) ताज नगर झिलमिला गिरफ्तार कर ज्यूडिश्लि रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त घटना में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *