चाकू दिखाकर लोगों को धमकाते आरोपी गिरफ्तार

धमतरी | जिलाबदर बदमाश बदमाश सागर ढीमर बिना अनुमति में शहर पहुंच गया। इसके बाद सेन समाज भवन के पीछे चाकू लहराकर लोगों को धमकाते पकड़ाया। कोतवाली टीआई राजेश मरई ने बताया कि गश्त पार्टी मकई चौक पहुंची थी, तभी सूचना मिली कि जिलाबदर बदमाश सागर ढीमर उर्फ विक्की गिड्डी (23) निवासी नयापारा धमतरी चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा है। सूचना पर पुलिस अलर्ट हो गई। तत्काल आमा तालाब रोड में सेन समाज भवन के पास दबिश देकर आरोपी सागर ढीमर को घेराबंदी कर पकड़ा। उसके पास से धारदार चाकू भी बरामद किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *