चाकू से गला काटकर बड़े भाई को मार-डाला:पड़ोसी से झगड़े में टोका तो भड़का,तू कौन होता है टोकने वाला कहकर गर्दन पर वार किया

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को मार डाला। पड़ोसी से विवाद के बाद बड़ा भाई समझाने आया था, तभी चाकू से गले पर कई बार हमला किया। गले में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। मामला नैला थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम मुकेश सूर्यवंशी (27) है, जो कि नैला के वार्ड नंबर- 2 में रहता था। वहीं आरोपी का नाम जितेश कुमार सूर्यवंशी (20) है। आरोपी पहले भी कई लोगों से विवाद कर चुका है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पहले ये तस्वीरें देखिए… जानिए क्या है पूरा मामला? दरअसल, जितेश का पड़ोस में रहने वाले नरेंद्र चंदेल से पुरानी रंजिश है। इसी वजह से जितेश और नरेंद्र के बीच विवाद हो रहा था। इसी बीच नरेंद्र अपने घर का दरवाजा बंद कर अंदर चला गया, लेकिन जितेश बाहर से दरवाजा पीटने लगा। इतने में आरोपी जितेश का बड़ा भाई मुकेश सूर्यवंशी आ गया। मुकेश ने पूछा कि क्यों लड़ाई कर रहा है। इतने में जितेश अपने बड़े भाई पर भड़क गया। जितेश ने कहा कि तू कौन होता है टोकने वाला। कहासुनी के बीच जितेश ने मुकेश के गले में चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगते ही जमीन पर गिर गया बड़ा भाई बताया जा रहा है कि चाकू लगते ही मुकेश घायल होकर जमीन पर गिर गया। घायल हालत में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल जांजगीर पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स के मुताबिक खून अधिक बह गया है। सांस नली भी कटने की आशंका है। इसी वजह से जान गई है। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही नैला पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इसके बाद पुलिस नैला पहुंची। घर से आरोपी को हिरासत में लिया। चाकू के साथ आरोपी को थाने लेकर पहुंची। थाने में आरोपी से पूछताछ की गई। कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल मामले में जांजगीर चांपा CSP कविता ठाकुर ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी पड़ोसी से झगड़ा कर रहा था, तभी समझाने आए भाई की हत्या की गई। मर्डर स्पॉट से चाकू बरामद कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। ……………………………… क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… नशे के लिए 50 रुपए मांगे, नहीं दिया तो मर्डर:रायपुर मरीन-ड्राइव में चाकू मारने के बाद CCTV में भागते दिखे आरोपी; 3 गिरफ्तार राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव में युवक की हत्या मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को घटना के 19 घंटे बाद पकड़ लिया है। ये आरोपी तड़के वारदात करके अपने मोहल्ले पहुंचे। लेकिन, सुबह होते ही मर्डर की बात पूरी तरह फैल गई। जिसके बाद आरोपी शहर से भागने के लिए प्लानिंग करने लगे। जांच टीम ने रास्ते में लगे CCTV फुटेज की जांच करना शुरू किया तो आरोपियों की पहचान हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *