चाची-भतीजे ने मिलकर NG0 संचालिका को मार डाला:तकिए से मुंह दबाया, रस्सी से गला घोंटा; सारंगढ़ में 50 हजार के लेन-देन का था विवाद

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक महिला ने अपने घर आई युवती को मार डाला। 19 जुलाई की रात शहर के चौहान पारा में प्रमिला अजय (31) की लाश मिली। 2 लोगों ने मिलकर युवती का गला घोंटा, दम घुटते तक तकिए से मुंह दबाए रखा। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। आरोपी महिला ने नई आर्टिगा कार खरीदी थी, पैसों की जरूरत पड़ने पर उसने सरसीवां के रहने वाले किसी शख्स के पास गाड़ी गिरवी रखवाई थी। इसके एवज में पैसे लिए थे। 50 हजार के लेनदेन का मामला अटका था। प्रमिला इसकी गवाह थी। 19 जुलाई को वह पैसे के मामले में ही महिला के घर गई थी, जहां महिला ने अपने भतीजे संग मिलकर उसकी हत्या कर दी। दोनों आरोपी गिरफ्तार मृतका प्रमिला अंडोला थाना कोसीर की रहने वाली थी। ऐसी जानकारी है कि सारंगढ़ में वह NGO चला रही थी। चौहान पारा में सरिता गोंडे का मकान है, जहां प्रमिला उस रात पहुंची थी। विवाद के बाद चाची-भतीजे ने मिलकर उसे मारा। दोनों आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। इस मामले में एडिशनल एसपी निमिषा पाण्डेय ने बताया कि, पूछताछ में मकान मालकिन सरिता गोंडे (45) ने अपने भतीजे अमित कुर्रे (32) के साथ मिलकर हत्या करना कबूल किया। सरिता ने तकिए से प्रमिला का मुंह दबाया, जबकि अमित ने नायलॉन रस्सी से उसका गला घोंट दिया। घटना के बाद फरार अमित को पुलिस ने कोरबा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल मर्डर में इस्तेमाल किए गए सामान फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा 103(1) और 3(5) के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। जहां उन्हें न्यायिक रिमांड जेल भेज दिया गया है। …………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… प्रत्यक्षदर्शी बोला- मेरे सामने घसीटकर ले गए पेटी, VIDEO:लिफ्ट से निकालकर कार में डाला, बदबू फैली तो शक हुआ, गार्ड को सूचना दी रायपुर के सूटकेस मर्डर कांड में दैनिक भास्कर को एक नया एक्सक्लूसिव CCTV वीडियो मिला है। इसमें आरोपी लाश को बिल्डिंग से उतारकर बाहर ले जाते दिख रहे हैं। बिल्डिंग में रहने वाले एक युवक ने इसे खुद देखा भी। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *