चाटीविंड फ्लाईओवर… गंदगी के ढेर

अमृतसर | चाटीविंड फ्लाईओवर पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फ्लाईओवर के ऊपर और आसपास जगह-जगह डिस्पोजल प्लेटें, गिलास और अन्य कूड़ा बिखरा पड़ा है। लोगों का कहना है कि अक्सर यहां लंगर लगाने के बाद आयोजक गंदगी उठाने की जहमत नहीं उठाते। इसके अलावा नगर निगम की ओर से भी नियमित सफाई नहीं की जा रही, जिस कारण कई दिनों तक कूड़ा जमा रहता है। लोगों ने निगम से मांग की है कि फ्लाईओवर क्षेत्र में नियमित सफाई करवाई जाए। – दिलावर सिंह निवासी तरनतारन रोड।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *