बसदेई| बसदेई चौकी पुलिस ने गांव में दहशत फैलाने और धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जूर निवासी शाहिना खातून ने चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि अफरोज अंसारी (32) पिता शहाबुद्दीन बकरा काटने वाला चापड़ लेकर अपने परिवार और गांववालों को मारने-काटने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। उस पर धारा 296(बी), 351(3) व 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।


