चामुण्डा माता मंदिर में 151 दीपकों से सजी दीपमाला:नवरात्रि पर लाखों भक्त पहुंचेंगे मां के दर्शन करने; अपर कलेक्टर ने देखी व्यवस्थाएं

देवास की प्रसिद्ध माता टेकरी पर 22 सितंबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र पर्व को लेकर मंदिर में श्रद्धालुओं के स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नवरात्र की पूर्व संध्या पर चामुंडा मंदिर के सामने 151 दीपकों की आकर्षक दीपमाला प्रज्वलित की गई, जो पूरे नवरात्र के दौरान जगमगाती रहेगी। मंदिर के पुजारी महेश नाथ ने बताया कि इस बार पिछले वर्षों की तुलना में अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। दूर-दराज से भक्त माता चामुंडा और मां तुलजा भवानी के दर्शन करने पहुंचेंगे। प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा
रविवार देर शाम अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी, एसडीएम आनंद मालवीय, सीएसपी सुमित अग्रवाल और तहसीलदार सपना शर्मा ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, नगर निगम, वन विभाग और यातायात विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। नवरात्र के दौरान शहरभर के सार्वजनिक पंडालों में मां भगवती की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। साथ ही धार्मिक कार्यक्रम और सांस्कृतिक आयोजन भी किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *