हरदा के टिमरनी थाना क्षेत्र में एक कार बेकाबू होकर सड़क ने नीचे उतर गई। हादसा चारखेड़ा गांव में हुआ, जिसमें 3 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार नर्मदापुरम से हरदा आ रहे नरेंद्र सिंह भदौरिया और राघवेंद्र सिंह भदौरिया और एक अन्य की कार चारखेड़ा और टिमरनी के बीच सड़क से करीब 20 फीट नीचे गिर गई।हादसे में तीनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को भोपाल रेफर किया गया है। डेंजर जोन है स्पॉट स्थानीय लोगों ने बताया कि, जिस स्थान पर हादसा हुआ है, वहां कोई दिशा सूचक बोर्ड या स्पीड ब्रेकर नहीं है। इससे पहले भी हादसे हो चुके है। यहां राहगीरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिशा सूचक बोर्ड लगाना चाहिए।


