चारधाम यात्रा कल से शुरू:कैसे पहुंचे, कहां रुकें, खर्च से लेकर गाइडलाइन तक, वो सब कुछ जो आपको जानना जरूरी है

चारधाम यात्रा कल (30 अप्रैल) से शुरू हो रही है। यह 6 नवंबर तक चलेगी। सबसे पहले 30 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री, 2 मई को केदारनाथ धाम और 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। आज 29 अप्रैल को मां गंगा की डोली मुखबा से गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। भैरो घाटी में विश्राम के बाद 30 अप्रैल को डोली सुबह 9 बजे गंगोत्री धाम पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा की विधिवत शुरुआत होगी। अब तक 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। रजिस्ट्रेशन अब भी जारी है। उत्तराखंड सरकार ने यात्रा के पहले एक महीने तक VIP दर्शन पर रोक लगाई है। अगर आप भी चारधाम यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो यह स्टोरी आपके लिए ही है। चार धाम कैसे पहुंचे, कहां रुके, खर्च कितना होगा, तैयारी क्या करें, हर वो जानकारी जो आपके काम की है। 10 स्लाइड में चारधाम यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी… ——————————— ग्राफिक्स- कुणाल शर्मा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *