चित्तौड़गढ़ | शनिवार को शास्त्री नगर स्थित चारभुजाजी मंदिर में महिला मंडल ने पौष बड़ा महोत्सव मनाया। इस दौरान उन्होंने भजन कीर्तन किए। महोत्सव के दौरान भगवान चारभुजाजी को पौष बड़ा का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान शास्त्री नगर क्षेत्र की महिलाएं काफी संख्या में मौजूद रहीं।


