चारभुजानाथ मंदिर में नवलगढ़ के विधायक ने दर्शन किए:पुजारी ने मेवाड़ी साफा पहनाकर सम्मानित किया; कार्यकर्ताओं से चाय पर चर्चा भी कीं

राजसमंद में मेवाड़ के प्रसिद्ध धाम चारभुजा नाथ मंदिर में आज नवलगढ़ के भाजपा विधायक विक्रम सिंह शेखावत कार्यकर्ताओं के साथ दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने राजभोग आरती से पूर्व विधिवत दर्शन किए। मंदिर पहुंचने पर पुजारी दिनेश पंचोली द्वारा उन्हें पान बीड़ा एवं चरनामृत प्रदान किया गया। वहीं गोपाल गुर्जर ने तिलक का लेपन किया और नाथूलाल गुर्जर ने माला पहनाकर विधायक का स्वागत किया। मंदिर परिसर में पुजारी मीठालाल गोखलावत ने विधायक शेखावत को चारभुजा नाथ मंदिर के इतिहास एवं धार्मिक परंपराओं की जानकारी दी। परंपरा अनुसार नक्कार चौक में विधायक का मेवाड़ी साफा एवं उपरना पहनाकर सम्मान किया गया। जानकारी के अनुसार- विधायक शेखावत जयपुर से उदयपुर किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने जाते समय चारभुजा में दर्शन के लिए रुके। इस दौरान उनके साथ जय सिंह शेखावत, रविंद्र सिंह राठौड़, भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि सदस्य नाथूलाल गुर्जर, भाजपा जिला मंत्री गोपाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दर्शन के बाद कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा हुई, जहां पार्टी की वर्तमान गतिविधियों एवं संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *