चारागाह में कमी से परेशानी बढ़ी: पारख

बालोद| छत्तीसगढ़ शिवसेना बालोद जिला अध्यक्ष विजय पारख ने राज्य की विष्णु देव सरकार से मांग की है कि प्रदेश के गौठानों को गोवंश एवं गौ पालक गौ सेवकों के लिए आरक्षित किया जाए। गोवंश के लिए चारागाह में कमी होने के मुख्य कारण है, सड़क किनारे वृहद पौधरोपण, तेजी से बढ़ते शहरीकरण, अवैध प्लाटिंग, जंगल एवं जलाशयों में प्लास्टिक कचरों की भरमार से गोवंश का जीवन खतरे में पड़ रहा है। गौ पालक अपने घरों में पालतू मवेशियों के लिए सुरक्षित जगह नहीं बना रहे। छग सरकार सभी शासकीय गौठानों को पुनः जीवित कर के गोवंश के लिए सर्व सुविधा युक्त बनाए, रात हो या दिन खुले सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों का आश्रय स्थल गौठान हो, गौ तस्करी, गौ हत्या बंद हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *