चारामा में पानी की टंकी चालू करने निकला युवक:बरगद के पेड़ पर लटका मिला शव, परिवार में पत्नी और दो बच्चे,पुलिस जांच में जुटी

कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम आंवरी में शनिवार सुबह युवक ने बरगद के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह मामला चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम आंवरी का है। जानकारी के अनुसार, स्कूल पारा निवासी 38 वर्षीय ललित सिन्हा सुबह 4 से 5 बजे के बीच पानी की टंकी चालू करने के लिए घर से निकला था। वह ग्राम पंचायत में टाइमिंग नल चालू-बंद करने का काम करता था। साथ ही गांव में बिजली रिपेयरिंग का काम भी करता था। 500 मीटर दूर बरगद के पेड़ पर लटका मिला शव लटका घटना वाले दिन वह टंकी चालू किए बिना ही घर लौटा आया। अपना मोबाइल और चाबी घर पर छोड़कर फिर से निकल गया। कुछ समय बाद शीतला मंदिर के पास स्थित बरगद के पेड़ पर उनका शव लटका मिला। यह स्थान उनके घर से मात्र 500 मीटर की दूरी पर है। ग्रामीणों ने शव को देखते ही परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को खबर की गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। परिवार का भरण-पोषण उन्हीं की कमाई से होता था। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *