चारामा में महानदी पर पुल निर्माण को स्वीकृति:28 करोड़ की लागत से बनेगा, बरसात में होने वाली परेशानियों से लोगों को मिलेगी राहत

कांकेर जिले के चारामा विकासखंड के ग्राम टाहकापार में महानदी पर पुल निर्माण के लिए 28 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। यह पुल क्षेत्र के विकास, आवागमन की सुविधा और आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से बनाया जाएगा। इस निर्णय से टाहकापार और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को वर्षभर सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। बरसात के मौसम में होने वाली कठिनाइयों से क्षेत्रवासियों को स्थायी राहत मिलेगी, जहां पहले जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती थी। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्वीकृति का किया स्वागत भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने इस स्वीकृति का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह टाहकापार क्षेत्र की सालों पुरानी मांग थी, जिसे प्रदेश की डबल इंजन भाजपा सरकार ने पूरा किया है। यह पुल वर्षों से बरसात में जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर क्षेत्रवासियों के लिए जीवनरेखा साबित होगा। इसके निर्माण से शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और कृषि को नई गति मिलेगी, जिससे क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से मजबूती से जुड़ सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *