चारा काटने की मशीन से बच्ची की उंगली कटी:छतरपुर में खेलते समय छोटी बहन ने घुमाया हैंडल

छतरपुर जिले में चारा काटने वाली मशीन से एक बच्ची की उंगली कट गई। यह घटना तब हुई जब घर के आंगन में रखी मशीन का हैंडल उसकी 2 साल की बहन ने खेल-खेल में घुमा दिया। घायल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना नौगांव थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव की है। 6 वर्षीय मानसी कुशवाहा (पिता देवीदीन कुशवाहा) घर के आंगन में खेल रही थी। परिजनों ने चारा काटने के बाद मशीन को बिना लॉक किए छोड़ दिया था और हैंडल लगा हुआ था। इसी दौरान, मानसी की 2 वर्षीय बहन दिव्यांशी कुशवाहा (पिता धर्मेंद्र कुशवाहा) ने मशीन का हैंडल घुमा दिया। अचानक मशीन चलने से मानसी की उंगली उसमें फंस गई और कट गई। बच्ची को ऑब्जर्वेशन में रखा
बच्ची के चीखने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बताया कि उंगली कटकर लटक गई थी, जिसे ऑपरेशन कर टांके लगाए गए हैं। बच्ची को फिलहाल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घायल बच्ची के परिजन अरविंद कुशवाहा ने घटना की पुष्टि की। जिला अस्पताल के ओपीडी ड्यूटी डॉक्टर नीरज सोनी ने बताया कि बच्ची की हालत स्थिर है। उन्होंने ऐसी मशीनों को बच्चों की पहुंच से दूर और सुरक्षित रखने की सलाह दी है। इस घटना ने ग्रामीण इलाकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *