चार एएसआई सहित 154 पुलिसकर्मियों का तबादला

भास्कर न्यूज | बालोद प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के विभिन्न थाने, यातायात, कैम्प, रक्षित केंद्रों में पदस्थ 154 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। जिसमें 4 एएसआई, 18 प्रधान आरक्षक भी प्रभावित हुए हैं। इस संबंध में एसपी एसआर भगत ने आदेश जारी किया है। एएसपी अशोक जोशी ने बताया कि प्रशासनिक दृष्टिकोण से विभिन्न थानों में पदस्थ आरक्षकों का तबादला किया गया है। अधिकांश थाने के आरक्षक प्रभावित हुए हैं। निर्धारित समय मंे नवीन पदस्थापना स्थल में ज्वाइन करने निर्देश दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *