सरायकेला| बाल विकास शिक्षा निकेतन के चार छात्र नेतरहाट आवासीय विद्यालय में वर्ग छह में नामांकन के लिए चयनित हुए हैं। इसमें जन्मेजय सरदार, अनुज सिंह, संजय महतो व अनिलेश सोय शामिल हैं। बाल विकास शिक्षा निकेतन के प्राचार्य विद्या भूषण सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जा रही है, जिसका यह परिणाम सभी के सामने है। उन्होंने चयनित सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आगे और भी अच्छे से पढ़ाई करेंगे, ताकि एक बेहतर कॅरियर बनाने की दिशा में मार्ग प्रशस्त हो सके। उन्होंने सभी शिक्षकों से भी कहा है कि इसी तरह विद्यालय में छात्रों को अच्छी शिक्षा प्रदान करें, ताकि आने वाले वर्षों में नेतरहाट के लिए और अधिक बच्चों का चयन हो सके।


