चार दिव्यांग बच्चे और एक महिला को व्हील चेयर मिला

गढ़वा| गढ़वा जिले की चर्चित समाजसेवी संस्था “टीम दिल का दौलत” ने शनिवार का दिन टीम के लिए इतिहास रचने वाला रहा, जब उसने एक ही दिन में छह अलग-अलग जरूरतमंद मरीजों को रक्तदान कर उनके जीवन को नया संबल दिया। यह टीम का अब तक का सबसे उल्लेखनीय और रिकॉर्ड तोड़ प्रयास था। इस अभूतपूर्व उपलब्धि के तहत टीम ने ए, बी, एबी और ओ जैसे विभिन्न रक्त समूहों की जरूरतों को पूरा करते हुए शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए 6 यूनिट रक्त उपलब्ध कराया। रक्तदान करने वाले युवा प्रशांत पाठक (A पॉजिटिव), मनु गुप्ता (O पॉजिटिव), विशु राज (A पॉजिटिव), इंद्रजीत कुमार (AB पॉजिटिव), राहुल सोनी (B पॉजिटिव), नूर आलम (O पॉजिटिव) इन सभी युवाओं ने न सिर्फ रक्तदान किया, बल्कि समय की नज़ाकत को समझते हुए स्वयं अस्पताल जाकर मरीजों की जान बचाने में मदद की। गढ़वा| झालसा रांची के मार्गदर्शन में तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा के अध्यक्ष नलिन कुमार के द्वारा चार दिव्यांग बच्चे अरमान अंसारी (पिता वजूल हक अंसारी), आयुष कुमार (पिता अर्जुन कुमार बिंद), उषा कुमारी (पिता अशोक चौधरी) के अलावा एक दिव्यांग महिला सुशीला देवी (पति दुबलाल राम) को व्हील चेयर प्रदान किया गया। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि उन्हें उठने, बैठने, खड़ा होने में काफी दिक्कत होती थी। ये चल नहीं पाते हैं। इन दिव्यांगों को पीएलबी कृष्णानंद दुबे सुधीर चौबे और तृप्ता भानु ने ढूंढ निकाला और इन्हें आज व्हीलचेयर जैसे उपकरण दिलाने में काफी मदद किया। इस अवसर पर दिव्यांग के माता-पिता काफी खुश थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *