चार पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या करने के मामले में एनआईए ने आरोपी को लिया रिमांड पर

नक्सली हमले में शहीद हुए चार पुलिसकर्मियों से जुड़े मामले में गिरफ्तार आरोपी गुमला के ऊपर कुल्ली गांव निवासी रंथू उरांव उर्फ गुरुचरण (45) से एनआईए की टीम ने पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। यह पूछताछ 21 दिसंबर को दिन के 10 बजे तक की जाएगी। पूछताछ की अवधि पूरी होने के बाद दिन के 11 बजे एनआईए कोर्ट में आरोपी को पेश किया जाएगा। इससे पूर्व एनआईए के एएसपी ने एनआईए कोर्ट में आवेदन देकर चार दिनों की एनआईए पुलिस रिमांड की मांग की थी। सुनवाई पश्चात विशेष न्यायाधीश एमके वर्मा की अदालत ने तीन दिनों की पुलिस रिमांड की अनुमति प्रदान की। कोर्ट की इजाजत के बाद एनआईए ने बुधवार को जेल से उसे पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। बता दें कि लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र के लुकुइया गांव में 22 नवंबर 2019 की रात नक्सली हमले में चंदवा थाना में पदस्थापित एसआई सुकरा उरांव समेत चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। घटना को लेकर चंदवा थाना में 23 नवंबर को कांड संख्या 158/2019 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसे 2020 में एनआईए ने टेक ओवर कर जांच की रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *