चार बार पलटकर शोरूम के गेट पर लटकी बोलेरो कैंपर,VIDEO:5 लोग थे, खरोंच तक नहीं आई; उतरकर बोले- भाई चाय तो पिला दो

तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर रोड पर चार बार पलटकर एक बाइक एजेंसी के गेट पर लटक गई। इस दौरान कैंपर से आग की लपटें भी निकली लेकिन आग लगी नहीं। कैंपर में ड्राइवर समेत 5 लोग थे। एक-एक कर सभी लोग कार से सुरक्षित निकले। वहां एजेंसी के कर्मचारी के पास एक व्यक्ति पहुंचा और बोला- भाई चाय तो पिला दो। मामला नागौर शहर के कोतवाली थाना इलाके में नेशनल हाईवे-62 पर स्थिति होंडा बाइक एजेंसी के सामने का है। घटना शुक्रवार-शनिवार की रात 1.45 बजे के करीब हुई। कोतवाल‌ी थाना इंचार्ज वेदपाल‌ शिवराम ने बताया- रात में होंडा शोरूम के पास एक्सीडेंट हुआ था। घटना को लेकर थाने में कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है। कौन लोग थे, कहां से आ रहे थे, कहां जा रहे थे, इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई। कैंपर कार को भी वे लोग टोचन कर ले गए। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। कर्मचारी से बोले- भाई चाय तो पिला दो होंडा एजेंसी के कर्मचारी सचिन ओझा की उस समय नाइट ड्यूटी थी। वह एजेंसी के सर्वेंट रूम में सो रहा था। शनिवार सुबह सचिन ने बताया- तेज धमाके की आवाज के साथ मेरी आंख खुली। मैं सर्वेंट रूम का गेट खोलकर बाहर निकला। एजेंसी के सामने खुला दालान है। चारदीवारी पर रोड की तरफ पांच फीट का लोहे का गेट है। मैंने देखा कि एक बोलेरो कैंपर कार गेट पर लटकी हुई थी। धुआं निकल रहा था और दूर तर कार के पार्ट एजेंसी परिसर में बिखरे पड़े थे। मैं कार के पास गया। मैंने देखा कि एक युवक लंगड़ाते हुए कार से निकला और चारदीवारी की तरफ बढ़ा। वह एक्सीडेंट के दौरान उछलकर कार से बाहर गिरा था। इसके बाद एक के बाद एक चार अन्य व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त कार से निकले। सचिन ने बताया कि सभी सुरक्षित थे। किसी को भी चोट नहीं आई थी। सबसे पहले निकला व्यक्ति मुझे देख मेरी तरफ बढ़ा और कहा- भाई चाय तो पिला दो। रफ्तार इतनी तेज कि 5 सेंकेंड में 4 बार पलटी घटना होंडा बाइक एजेंसी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि नागौर शहर से बीकानेर की तरफ जा रही बोलेरो कैंपर कार की रफ्तार काफी तेज थी। हादसा क्यों हुआ, पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है। तेज रफ्तार के कारण बोलेरो कैंपर सड़क से उतरी और 5 सेकेंड में चार बार उछलते हुए फुलबॉल की तरह होंडा एजेंसी की दीवार से टकराकर लोहे के गेट पर लटक गई। एक बार कार से चिंगारियां भी निकलीं। उस वक्त कार में चार लोग थे। एक व्यक्ति उछलकर गिर चुका था। अगर आग लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सीसीटीवी देख नागौर में यह चर्चा का विषय बन गया है। लोगों में इसी बात की चर्चा है कि इतने भीषण हादसे के बाद भी किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं लगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *