चार मंजिला बिल्डिंग गिरी, दो बाइकें दबीं,बाल-बाल बचे लोग

भास्कर न्यूज| अमृतसर हालगेट स्थित गोदाम मोहल्ला के पास बरसों पुरानी 4 मंजिला बिल्डिंग शनिवार रात करीब 8:30 बजे अचानक गिर गई। हादसा इतना भयानक था कि पूरे इलाके में धूल भर गई और लोग डरकर अपने घरों से बाहर निकल आए। मलबे में 2 बाइकें दब गई थीं। जबकि पास में बने भगवान वाल्मीकि जी के मंदिर की बाल्कनी टूट गई। गली के जरिए दूसरी साइड जाने को यही रास्ता था। जिससे लोगों को दूसरी गली में जाने को लेकर मुश्किलें उठानी पड़ीं। लोग अपने वाहन कहीं और खड़े करके रात में अपने घर पहुंचने के लिए मजबूर हुए। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। इलाके के अनिकेत और वंश मलहोत्रा ने बताया कि चार मंजिला बिल्डिंग बहुत पुरानी बनी हुई है। हादसे के बाद फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। जिसके बाद टीम पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। लेकिन बिल्डिंग का मलबा गली में गिरा होने से काफी दिक्कतें आई। किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। मलबा हटाने का काम देर रात तक चलता रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *