लोहरदगा|भाजपा नगर मंडल के द्वारा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 128वें एपिसोड का नगर के विभिन्न बूथों में सामूहिक श्रवण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेश को सुना और उसपर चर्चा की। वहीं बताया गया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारत ने इस वर्ष कृषि क्षेत्र में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन किया है जो किसानों के कठिन परिश्रम और प्रभावी कृषि नीतियों का परिणाम है। वहीं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन कुमार साहू ने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं बल्कि देश को सकारात्मक दिशा देने वाला महत्वपूर्ण मंच है। जो लोगों में नई ऊर्जा और जागरूकता उत्पन्न करता है। भाजपा कार्यकर्ता विजय खत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम देश को नई दिशा देने वाला प्रेरणादायक कार्यक्रम है। भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। मौके पर कार्यक्रम संयोजक अशोक कांस्यकर, विजय खत्री, प्रियंका साहू, अक्षय करवा, मनीष गुप्ता, दीपक कुमार, पंकज गुप्ता, पूनम देवी, मेघा कुमारी, सनी कुमार, विश्वनाथ साहू, लखखि देवी, मनोज कुमार, बैजनाथ साहू, सरस्वती देवी, संजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


