चार माह से पेंशनधारियों के खाते में नहीं आ रही राशि

प्रशासनिक रिपोर्टर| भिलाई। गुरुवार को रिसाली निगम में महापौर परिषद की बैठक हुई। बैठक में पेंशनधारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए एमआईसी ने पहल की है। चार माह से पेंशनधारियों के खाते में राशि नहीं आ रही है। इससे वजह से वे बहुत परेशान है। महापौर परिषद ने समाज एवं कल्याण विभाग को पत्र लिखा है। परिषद के सदस्‍यों ने बैठक में 305 नए आवेदनों को अनुमोदन भी किया। केंद्रीय पेंशन एवं राज्य शासन की पेंशन योजना के तहत वृद्धों, विधवा, दिव्यांग को पेंशन हर माह 500-500 पेंशन दिया जाता है। लेकिन नवंबर 2025 से इन्हे पेंशन नहीं मिल रहा है। सिर्फ रिसाली निगम क्षेत्र ही नहीं बल्कि दुर्ग जिले भर के लोगों को पेंशन नहीं मिल पा रहा है। इससे वे काफी परेशान है। मामले को लेकर दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए रिसाली महापौर परिषद ने पहल करते हुए एमआईसी विभाग को पत्र लिखा। महापौर परिषद की बैठक में महापौर शशि सिन्हा, एमआईसी संजू नेताम, जहीर अब्बास, अनिल देशमुख, रोहित धनकर, आयुक्त मोनिका वर्मा, कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे समेत विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *