झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला सामने आया है। मनोहरपुर थाना क्षेत्र के उधंन गांव में 23 जनवरी को हुई इस घटना में चार स्थानीय युवकों ने न केवल किशोरी से छेड़छाड़ की, बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी और उसके जबरन पैसे भी छीन लिए। पीड़िता ने डर के कारण करीब 20 दिन तक यह बात किसी को नहीं बताई। गुरुवार को उसने हिम्मत जुटाकर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान राज महतो, अमला महतो, सूरज महतो और सुखवंत महतो के रूप में हुई है। सभी आरोपी उंधन गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने इस गंभीर मामले को देखते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


