चार साहिबजादों को किया नमन, सिख समाज की यात्रा में शामिल हुए कांग्रेसी

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव चार साहिबजादों के बलिदान को याद कर सिख समाज ने सफर-ए-शहादत पैदल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला शहर कांग्रेस कमेटी भी शामिल हुई और साहिबजादों के प्रति सम्मान प्रकट किया। जयस्तंभ चौक पर कांग्रेसियों ने सिख समाज के लोगों का अभिवादन कर श्रद्धा व्यक्त की। जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा चार साहिबजादे गुरु गोविंद सिंह पुत्र थे। धर्म, सच्चाई और न्याय की रक्षा के लिए बलिदान दिया। छोटे साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह को जिंदा दीवार में चुनवा दिया गया। लेकिन उन्होंने अत्याचार के आगे झुकने से इनकार कर दिया। उनका बलिदान यह संदेश देता है कि उम्र भले ही छोटी हो, लेकिन साहस, सिद्धांतों पर अडिगता और आत्मसम्मान सर्वोपरि होते हैं। अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होना ही उनका सबसे बड़ा संदेश है। इस अवसर पर रमेश राठौर, संतोष पिल्‍ले, राकेश जोशी, शारदा तिवारी, आफताब आलम, अशोक फड़नवीस, इकरामुद्दीन सोलंकी, मामराज अग्रवाल, मुकेश साहू, प्रेम रुपचंदनी, आसिफ अली, राजा तिवारी, प्रकाश बाफना, ललित मरकाम, राजिक सोलंकी, अशोक पंजवानी, ऋषि शास्त्री, मुस्तफा, महेश यादव, अमीन हुद्दा, अमन बाबा राठौर मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *