गढ़वा | राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन थीम के तहत जिले में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश के निर्देश पर समाहरणालय स्थित डीटीओ कार्यालय के पास लोगों को जिला सड़क सुरक्षा मैनेजर संजय बैठा ने यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या चिंताजनक बनी रहती है, जिसे कम करने के लिए आमजन, वाहन चालकों और प्रशासन को मिलकर सामूहिक रूप से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग तथा सुरक्षित गति से वाहन चलाने की अपील की। साथ ही कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर लोगों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा। इस दौरान उन्होंने बाइक चालकों को सही तरीके से हेलमेट का पहनने की जानकारी भी दिया। कहा कि अक्सर लोग हेलमेट को सिर में पहनने के बाद बेल्ट नहीं लगाते हैं। जिससे दुर्घटना होने पर हेलमेट गिरने की संभावनाएं बनी रहती है। जिससे सिर में गंभीर चोंटें आ सकती है। लोग सही तरीके से हेलमेट पहनने ताकि सुरक्षित रह सकें।


