चालिसा महोत्सव पर रेल यात्रियों को सुविधा:भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस का चकरभाठा में ठहराव

चालीसा महोत्सव में बढ़ती भीड़ और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब 30 और 31 दिसंबर 2025 को भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस (12854) को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के चकरभाठा स्टेशन पर 2 मिनट का अस्थायी विशेष ठहराव दिया जाएगा। रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन दोनों दिन सुबह 05:25 बजे चकरभाठा पहुंचेगी और 05:27 बजे आगे के लिए रवाना होगी। धार्मिक आयोजनों के चलते क्षेत्र में यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी रहने की संभावना है, ऐसे में यह विशेष ठहराव श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत साबित होगा। यात्रियों से अपील रेल प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले ट्रेन के अपडेटेड समय और ठहराव की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट, रेल मदद 139 या नजदीकी रेलवे स्टेशन से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके। ये खबर भी पढ़िए…
भोपाल को जनवरी में मिलेगा चौथा रेलवे स्टेशन नए साल में राजधानी को एक और बड़ी रेल सुविधा मिलने जा रही है। रेलवे ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि जनवरी 2026 में निशातपुरा स्टेशन शुरू कर दिया जाएगा। लंबे समय से तैयार यह स्टेशन अब यात्री सेवाओं के साथ एक्टिव होगा। शुरुआत में जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस और मालवा एक्सप्रेस यहां रुकेंगी। इससे भोपाल, हबीबगंज और सुभाष नगर स्टेशनों पर बढ़ते ट्रैफिक का बोझ कम होगा।पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *