भास्कर न्यूज| जालंधर गुरुद्वारा नौवीं पातशाही दुख निवारण साहिब, गुरु तेग बहादर नगर में गुरु तेग बहादर खालसा नौजवान सभा द्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से श्री मुक्तसर साहिब के 40 मुक्तों की शहादत को समर्पित विशाल कीर्तन समागम आयोजित किया गया। समागम में हजूरी रागी जत्थों के अतिरिक्त भाई करनैल सिंह, हजूरी रागी सचखंड श्री दरबार साहिब तथा भाई कुलविंदर सिंह खरड़ वालों ने संगत को अमृतमयी गुरबाणी कीर्तन सुना कर निहाल किया। इसके अलावा पंथ प्रसिद्ध कथावाचक भाई बलजीत सिंह ने माघी के पवित्र दिवस से संबंधित सिख इतिहास को संगत के साथ साझा किया। समागम के उपरांत गुरु का लंगर अटूट रूप से वितरित किया गया। समागम के दौरान मंच सचिव की जिम्मेदारी गुरु तेग बहादर खालसा नौजवान सभा के प्रधान गगनदीप सिंह गग्गी ने निभाई। इसके अलावा सभा के सदस्य मनप्रीत सिंह मौला, अनीत सिंह, अमरदीप सिंह, हरप्रीत सिंह रिशू, गुरमीत सिंह हनी, सतनाम सिंह बेदी, अमृतपाल सिंह चीमा, मनदीप सिंह, सागरप्रीत सिंह, सुखदीप सिंह मिठ्ठू संगत की सेवा में तत्पर रहे। समागम में प्रबंधक कमेटी के संरक्षक जसविंदर सिंह मक्कड़, प्रधान कंवलजीत सिंह ओबराय, मनजीत सिंह ठुकराल, कंवलजीत सिंह सचिव, परमजीत सिंह पहलवान, भूपिंदर सिंह, परमजीत सिंह कानपुरी, सुरजीत सिंह सेतिया, जोगिंदर सिंह लायलपुरी, हरजिंदर सिंह लैंडलॉर्ड, हरदीप सिंह, सतजोत सिंह बराड़ आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।


