चावल से भरा ट्रेलर पल्टा:हादसे की वजह से NH62 पर लगा लम्बा जाम

नेशनल हाईवे 62 पर खींवसर के पास प्रेमनगर क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। चावल से भरा एक अनियंत्रित ट्रेलर पलट गया, जिसके बाद नागौर-जोधपुर हाईवे पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। ​गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। ट्रेलर चालक ने पुलिस को बताया कि वह अपनी दिशा में जा रहा था, तभी एक होटल से अचानक एक डंपर हाईवे पर आ गया। उसी डंपर को टक्कर से बचाने के प्रयास में उसने तेजी से ब्रेक लगाए, जिससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ​हादसे की सूचना मिलते ही खींवसर पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने तत्काल यातायात को नियंत्रित करते हुए दो क्रेन मशीनों की मदद से पलटे हुए ट्रेलर को सड़क से किनारे हटवाया। पुलिस के प्रयासों के बाद हाईवे पर फंसे वाहनों का आवागमन धीरे-धीरे बहाल हो सका।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *