चावल हेराफेरी: कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

कोंडागांव| नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के चावल हेराफेरी मामले में जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। जिला कांग्रेस महामंत्री रितेश पटेल ने आरोप लगाया कि मामले की जानकारी वेयरहाउस के गोदाम प्रभारी सहित कलेक्टर को मिल गई थी, इसके बावजूद समय पर कोई भी अधिकारी निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचा। पटेल ने आगे कहा कि जानकारी देने के बाद निरीक्षण नहीं करना यह साबित करता है कि जानबूझकर देरी की गई, ताकि हेराफेरी में शामिल वेयरहाउस कर्मियों को अपनी गलती छुपाने का पर्याप्त समय मिल सके। इस दौरान चावल की बोरियों को दूसरी जगह स्टेकिंग कर देना, बोरियों में सील लगाकर सबूतों से छेड़छाड़ करने की पूरी आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब निरीक्षण टीम पहुंचेगी, तब तक सारा खेल कागजों में सही दिखा दिया जाएगा और दोषी यह साबित करने की कोशिश करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *