चास में 2018 में 156 करोड़ की जलापूर्ति योजना शुरू हुई, अब तक नहीं पहुंचा पानी

आठ साल बाद भी चास नगर निगम में 156 करोड़ की चास शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2 अधूरी है। यह राशि नगर विकास विभाग ने दी थी। इसकी शुरुआत वर्ष 2018 में की गई थी। इसे वर्ष 2021-22 में पूरा करना था। लेकिन कोरोना के कारण इस योजना का विस्तार दिसंबर 2024 ​तक किया गया। लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण काम पूरा होने में समय लगा। अधिकारियों का दावा है कि काम पूरा हो गया है। इसका ट्रायल भी किया गया, लेकिन सफल नहीं हुआ। अब हालात यह है कि अब लोगों को निगम चुनाव के बाद ही पानी की उम्मीद है। ​हालांकि इसकी कोई गारंटी नहीं है कि इस गर्मी में इस योजना से लोगों को पानी मिलेगा। जलापूर्ति योजना फेज-2 के लिए 6 पानी टंकी बनाई गई है। सभी जगह पाइप बिछा दिए गए हैं। लेकिन पानी आपूर्ति शुरू नहीं की गई है। इस योजना के तहत 30 हजार घरों में पानी देना है, अभी तक 15 हजार घरों में ही कनेक्शन दिया गया है। जबकि पुरानी जलापूर्ति योजना फेज-1 से 5600 घरों में पानी आपूर्ति की जा रही है। पांच साल से चुनाव नहीं होने से योजना पर पड़ा असर : योजना पूरी नहीं होने के पीछे नगर निगम चुनाव पांच साल तक नहीं होने के कारण जन प्रतिनिधियों का दबाव खत्म हो गया और अधिकारी मनमानी करने लगे। इस मामले में अधिकारी भी कुछ कहने से बचते हैं। अप्रैल 2025 में किया था ट्रायल, सफल नहीं हुआ, जलापूर्ति नहीं पिछले 8 साल से चास शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2 का काम चल रहा है। एजेंसी काम कर रही है, लेकिन जब अप्रैल 2025 में ट्रायल किया, तब कई जगह लीकेज होने और मेन पाइन सही तरीके से सेट नहीं होने के कारण ट्रायल सफल नहीं हुआ। एजेंसी ने फिर से दुरूस्त करने की कोशिश की, लेकिन अभी तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी। हालांकि सभी 6 पानी टंकी बनकर तैयार है और मोहल्लों में भी लिंक पाइप बिछा दी गई है। लेकिन सप्लाई शुरू नहीं होने से अभिमन्यु नगर, पटेल नगर, वंशीडीह, तारानगर सहित कई मोहल्लों में सप्लाई पानी नहीं पहुंच पा रहा है। फैक्ट फाइल चास में वर्षों से पेयजल की समस्या, रात जागकर पानी भरते हैं लोग चास 50 करोड़ की जलापूर्ति योजना फेज-1 का डीपीआर 2002 में बना था। इसका काम 2008 में शुरू हुआ। जबकि 2016 में इससे सप्लाई शुरू हुआ। इस योजना से मात्र 5600 घरों में पानी आपूर्ति की जा रही है। जबकि 30 हजार से ज्यादा घरों में अभी भी पानी नहीं पहुंच रहा है। इसके कारण गरीब तबके के लोग मेन लाइन में बने सप्लाई नलों के पास रात जागकर पानी भरते हैं। चास में पानी के लिए अधिक परेशानी तारानगर, रामनगर, प्रभात कालोनी, वंशीडीह, पटेल नगर, बाउरी मोहल्ला, जोधाडीह मोड़, भोजपुर कालोनी, कुंवर सिंह कॉलोनी, स्वर्णकार मोहल्ला, मेन रोड, चास धर्मशाला मोड़ आदि क्षेत्रों में है। चास नगर निगम एक नजर में एरिया- 30 वर्ग किमी वार्ड – 35 आबादी- 156888 फेज-1 में पहले ही 5600 घरों में दिया गया है पानी कनेक्शन फेज-2 में 14 हजार घरों में दिया गया पानी कनेक्शन (अब तक) स्लम संख्या- 51 स्लम हाउस- 2706 स्लम एरिया की आबादी- 12306 कुल घरों की संख्या 60 हजार चास जलापूर्ति पैज-2 की बनी पानी टंकी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *