चाॅकलेट दिलाने के बहाने ढाई साल की बच्ची से रेप:आरोपी बहाने से ले गया अपने साथ, पुलिस ने किया अरेस्ट एफआईआर दर्ज

मोहाली में ढ़ाई साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी चाकलेट देने के बहाने बच्ची को ले गया। बच्ची की दयनीय हालत के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया है। आरोपी अर्जुन राम को पुलिस ने काबू कर लिया है। आज उसे मोहाली अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी प्राइवेट काम करता है। इस संबंधी बलौंगी थाने में केस दर्ज किया है। अब 3 प्वाइंट में जाने सारा मामला – 1. पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि पीड़ित की मां ने बताया किअ आरोपी अर्जुन राम उसके घर के पास ही रहता था। घर में उसका जाना आना था। वह बच्चों को खाने पीने चीजें देकर अकसर अपने साथ ले जाता था। ऐसे में उस पर कोई संदेह भी नही हुआ। 2. शनिवार को जब रसोई में काम कर रही थी। तो आरोपी उसने घर आया और चॉकलेट बच्ची को देकर अपने साथ ले गया। जब वह थोड़ी बाद उसे घर गई तो बच्ची के रोने की आवाजें आ रही थी। उसे लगा कि वैसे रो रही होगी। जैसे ही वह अंदर गई तो बच्ची गंभीर हालत में पड़ी । 3.बच्ची को देखकर वह भी बेसुध हो गई कि आरोपी ने क्या कर दिया। उसने शोर मचा दिया। इसके बाद लोग इकट़ठे हो गए। साथ ही आरोपी वहां से भाग गया। इसके बाद वह बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचे है। साथ ही पुलिस को इस बारे में सूचना दी। 4. थाने के एसएचओ पैरी विंकल ने कहा कि आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। उस के खिलाफ रेप पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पुलिस द्वारा मामले की पड़ताल की जा ही है। आज उसे अदालत पेश किया जाएगा। वहीं, आरोपी के बारे में पड़ताल की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *