बैकुंठपुर | विश्व स्काउट के संस्थापक लॉर्ड बेडन पावेल व लेडी बेडन पावेल के जन्म जयंती को चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता के मार्गदर्शन में जिला संगठन आयुक्त स्काउट नागेश्वर साहू ने सर्वधर्म प्रार्थना व अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस वर्ष कार्यक्रम का थीम हमारी कहानी है, जो महिला सशक्तिकरण पर आधारित है। कार्यक्रम का आयोजन रामपुर के निजी स्कूल में प्राचार्य फादर जॉन क्रूस लकड़ा के मुख्य आतिथ्य में हुआ, जहां लॉर्ड बेडन पावेल व लेडी बेडन पावेल की तस्वीर पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद स्काउट गाइड व संस्था के प्राचार्य, स्टाफ ने सर्वधर्म प्रार्थना की। प्रार्थना के दौरान सभी धर्मों के अनुयायियों ने प्रार्थना कराई। जिला संगठन आयुक्त स्काउट नागेश्वर साहू ने बेडेन पावेल व लेडी बेडेन पावेल के बारे में जानकारी दी। स्काउटिंग आंदोलन के बारे में जानकारी दी।


