बोकारो | बीएसएल के चिकित्सा और सुरक्षा विभाग में पदस्थापित 8 पदाधिकारियों ने योगदान दिया। नवनियुक्त पदाधिकारियों के लिए मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में एक सप्ताह का लोकल इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक नीता बा उपस्थित थीं। मुख्य अतिथि नीता बा ने सुरक्षा शपथ के बाद सभी पदाधिकारियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए बोकारो स्टील प्लांट में उनका स्वागत किया। साथ ही बदलते तकनीकी परिवेश के अनुसार पदाधिकारियों को अपनी दक्षता को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। धन्यवाद देते हुए एसएन मिश्रा सहायक प्रबंधक ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।