विधायक ने डीसी से भेंट कर विकास योजनाओं पर की चर्चा

सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने उपायुक्त अजय नाथ झा से सोमवार को मिलकर क्षेत्र के विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए वार्ता किया व एक ज्ञापन सौंपा। विधायक ने कहा कि विस्थापित क्षेत्र के युवाओं और आम लोगों को जल्द पंचायत में शामिल किया जाए, जिससे राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। साथ ही आय, आवासीय, जाति प्रमाण पत्र निर्गत जल्द से जल्द करवाया जाए। जिससे कि स्कॉलरशिप, नौकरी, ठेकेदारी या अन्य किसी भी सरकारी आवेदनों में संलग्न कर सके। उपायुक्त ने विधायक को आश्वस्त किया कि इस मामले में कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। जल्द ही विस्थापित हित में यह व्यवस्था बहाल की जाएगी। विधायक ने कहा कि टू-वे सड़क का निर्माण, स्ट्रीट लाइट एवं ट्रैफिक व्यवस्था बियाडा क्षेत्र में किया जाए, क्योंकि यहां लगातार दुर्घटनाएं हो रही है। विधायक ने लंबित योजनाओं कला भवन निर्माण (1 एकड़ भूमि), इनडोर स्टेडियम (1 एकड़ भूमि), अखाड़ा (35-35 वर्गमीटर भूमि), स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (5 एकड़ भूमि), छात्रावास (1 एकड़ भूमि), साइंस सिटी निर्माण, पर्यटन के दृष्टिकोण से बरवाघाट स्थित रिसॉर्ट का निर्माण के लिए भूमि की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *