सीकर | सालासर बस स्टैंड पर होम्योपैथिक शिविर का आयोजन किया। शिविर में डॉ. प्रज्ञा शर्मा ने सेवाएं दी। चर्म रोग, महिला रोग, पेट संबंधी रोगों, मौसमी बीमारियों के अलावा असाध्य रोग जैसे मानसिक रोग एवं गुप्त रोगों के भी मरीज लाभान्वित हुए। शिविर 350 से अधिक मरीजों को निशुल्क परामर्श एवं दवा दी। शिविर में जयपुर से आए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ वेणुगोपालन एवं डॉ. मानसी शर्मा भी मौजूद थीं। शिविर में मरीजों को मुफ्त दवा दी।


