चिचोली में बेकाबू कार ने तीन वाहनों को टक्कर मारी:एक किसान की मौत, तीन घायल; ड्राइवर हिरासत में

बैतूल के चिचोली में आज (रविवार) एक बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों और स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में एक किसान की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसा हरदा रोड पर पैठे कॉलोनी के पास हुआ। घटना के बाद कार सवार ने कार को एक बिजली पोल से टकरा दिया, उसे हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि घटना जय स्तंभ की ओर से तेज रफ्तार से आ रही कार द्वारा नियंत्रण खो देने से हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार पहले स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ी, फिर उसने उपज बेचकर आ रहे नानद्रा गांव के किसान को उनकी बाइक पर पीछे से टक्कर मारी। हादसे में बाइक सवार संतराम परते (31), निवासी नांद्रा की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति बस्तीराम निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। 2-3 किलोमीटर दूर से पकड़ा गया ड्राइवर
इस कार ने उनसे पहले स्कूटी सवार सुनील सुदामा चौरे और लता चौरे, निवासी घोड़ाडोंगरी को भी टक्कर मारी। ये दंपती चंडी दरबार से दर्शन कर लौट रहे थे। हादसे के बाद कार कुछ दूर जाकर बिजली के खंभे से टकरा गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने पीछा कर कार ड्राइवर को हाईवे पर 2-3 किलोमीटर दूर पकड़ लिया। टीआई हरिओम पटेल ने बताया कि कार चालक को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है। इधर हादसे में घायल हुए तीनों बाइक सवारों को सीएचसी चिचोली में भर्ती कराया गया है। पुलिस फिलहाल शवों का पीएम करवा रही है। घटना की जांच कर रहे उप निरीक्षक प्रीतम सिंह ने बताया कि मर्ग जांच के बाद मौके से सीसीटीवी जुटाने के प्रयास किए जाएंगे। कार चालक चूड़ियां निवासी बताया जा रहा है। जिसकी अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। उसने घटना को नशे में अंजाम दिया या अन्य कोई कारण है फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *