चिटौद गांव में भक्त गुहा निषाद राज जंयती 18 को

भास्कर न्यूज | पुरूर छत्तीसगढ़ निषाद केंवट समाज परिक्षेत्र फागुनदाह द्वारा शिरोमणी भक्त गुहा निषाद राज जंयती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन ग्राम चिटौद में 18 जनवरी को किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे कलश यात्रा से होगा। दोपहर 2 बजे अतिथियों का स्वागत एवं संबोधन, 3 बजे समाज के प्रतिभाओं का सम्मान समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष सुनीता साहू होंगी। अध्यक्षता जनपद सदस्य प्रमिला साहू करेंगी। विशेष अतिथि सरपंच तीरथ यादव, उपसरपंच रमेश ठाकुर, पुरुषोत्तम सिन्हा, सुरेन्द्र तिवारी, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष पदुमराम निषाद, उपाध्यक्ष शिवप्रसाद निषाद, कुमारी साहू होंगे। इस अवसर पर ग्राम भानपुरी का छत्तीसगढ़ी राउत नाचा का आयोजन होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *