चिड़ावा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रमीत कुमार (35) पर मारपीट का मामला दर्ज था और वह पिछले 8 सालों से फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया-न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट चिड़ावा से जारी स्थायी वारंट में प्रमीत कुमार को वांछित घोषित किया गया था। 20 जनवरी को कॉन्स्टेबल अमित सिहाग को सूचना मिली कि वारंटी अपने गांव आया हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हीरवा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही अन्य कार्रवाई में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने लाखु गांव के पास से राजवीर को 55 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।


