चित्तरंजन में वज्रपात से युवक की मौत:टिन शेड के नीचे छिपे 5 दोस्तों पर गिरी बिजली, 3 गंभीर; क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ हादसा

चित्तरंजन में सोमवार शाम को वज्रपात से 24 वर्षीय इंजीनियर ऋषभ बिभूति की मौत हो गई। वह अपने 5 दोस्तों के साथ कर्नल सिंह पार्क के मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। बारिश से बचने के लिए सभी एक टिन शेड के नीचे छिपे थे, तभी वज्रपात हुआ। घटना में ऋषभ के साथ विवेक कुमार, अभिनव कुमार, गौतम कुमार और के प्रणीत भी घायल हो गए। सभी को तुरंत चित्तरंजन कस्तूरबा गांधी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने ऋषभ को मृत घोषित कर दिया। अन्य चार में से तीन की स्थिति गंभीर है, लेकिन सभी खतरे से बाहर हैं। ऋषभ अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था ऋषभ के पिता कमल कुमार बिभूति चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना में कार्यरत हैं। उनकी अमलाधी बाजार में होम्योपैथी दवा की दुकान भी है। परिवार जामताड़ा के मिहिजाम किशोरी गली में रहता है। ऋषभ अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन है। मौसम वैज्ञानिक सोमनाथ कुमार दास के अनुसार, सोमवार को चित्तरंजन में 28 बार वज्रपात की घटनाएं हुईं। पड़ोसी क्षेत्र हिंदुस्तान केबल में भी चार बार बिजली गिरी। उन्होंने लोगों को खुले स्थानों, जलाशयों और पेड़ों के नीचे न रहने की चेतावनी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *