चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट को मिली बम से उड़ाने की धमकी:कलेक्टर की मेल आईडी पर आया था मैसेज, बम और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची मौके पर

चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अलर्ट जारी कर दिया है। सोमवार सुबह कलेक्टर की ऑफिशियल मेल आईडी पर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। धमकी की सूचना मिलने के बाद दोपहर के समय उदयपुर यमुनेश जोशी अपनी टीम के साथ पहुंचे। बम डिस्पोजल टीम और डॉग स्क्वायड टीम चित्तौड़गढ़ पहुंची। सुरक्षा टीमों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय और आसपास के पूरे परिसर में सघन सर्च अभियान चलाया। कलेक्ट्रेट के सभी कमरों, गलियारों, पार्किंग एरिया और खुले स्थानों की बारीकी से जांच की गई। डॉग स्क्वायड की मदद से हर संदिग्ध स्थान को खंगाला गया, ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक की मौजूदगी को समय रहते पकड़ा जा सके। धमकी में 5 बम प्लांट करने की बात कही गई। फोटो में देखिए बम की धमकी के बाद कैसे ली जा रही है तलाशी… सुबह हनुमानगढ़ कलेक्ट्रेट को भी मिली थी धमकी इससे पहले हनुमानगढ़ कलेक्ट्रेट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। सोमवार सुबह मेल की जानकारी मिलने के बाद पूरे कलेक्ट्रेट को खाली करवाया गया था। बम स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया और पूरे पूरे परिसर की तलाशी ली गई थी। ईमेल के जरिए यह धमकी मिली थी। इसके बाद कलेक्ट्रेट के सभी गेटों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और किसी को भी भीतर जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *