चित्तौड़गढ़ में छाया कोहरा:विजिबिलिटी भी 20 से 50 मीटर की रही, रात को कई इलाकों में हुई बारिश

चित्तौड़गढ़ के मौसम में बदलाव आया है। रविवार सुबह की शुरुआत कोहरे से ही है। विजिबिलिटी 20 से 50 मीटर तक की ही रही है। शहर में शनिवार शाम से ठंडी हवाएं चल रही है, जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जबकि जिले के कुछ इलाकों में रात को बरसात भी हुई थी। मौसम विभाग द्वारा किए गए पूर्वानुमान में चित्तौड़गढ़ में बारिश या कोहरे को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया था। लेकिन प्रदेश में हो रहे लगातार बदलाव का असर जिले में भी देखने को मिल रहा है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना जताई जा रही है। विजिबिलिटी भी 20 से 50 मीटर की रह गई चित्तौड़गढ़ में शनिवार शाम को मौसम में अचानक बदलाव हुआ। शाम को पहले ठंडी हवाएं चली और बाद में कई इलाकों में बारिश भी हुई। वहीं रविवार की सुबह की शुरुआत कोहरे से हुई है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी 20 से 50 मीटर की रह गई है। तापमान में भी सर्द हवाओं के कारण कमी दर्ज की गई है। दोपहर का तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। जबकि रात के तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। इसके बाद तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। नहीं था कोई भी अलर्ट मौसम विभाग में चित्तौड़गढ़ में बारिश और कोहरे को लेकर कोई भी पूर्व अनुमान नहीं किया था। इसके लिए कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इसके बावजूद भी राजस्थान में होने वाले बदलाव के चलते चित्तौड़गढ़ जिले में भी लगातार बदलाव देखे जा रहे हैं। प्रदेश के अन्य संभागों में ठंडी हवाएं और बारिश हुई है। इसके प्रभाव के कारण चित्तौड़गढ़ जिले में भी सर्द हवाएं चली और बारिश भी हुई है। अभी तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। फोटो-वीडियो – दिलीप सेन और सुरेश गाडरी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *