चित्तौड़गढ़ में तीसरे दिन भी छाए रहे बादल:हल्के कोहरे से हुई सुबह की शुरुआत, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली को लेकर येलो अलर्ट जारी

चित्तौड़गढ़ में बुधवार सुबह की शुरुआत हल्की ठंडी हवाओं और हल्के कोहरे के साथ हुई। तीन दिनों से लगातार आसमान में बादल छाए रहने के कारण धूप भी नहीं निकली। मंगलवार शाम से ही ठंडी हवाओं का दौर शुरू हो चुका था। हालांकि रात को दूसरे दिनों के मुकाबले ठंड का असर कम ही देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार चित्तौड़गढ़ में दो दिन मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली के चमकने की संभावना है। इसके साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। बारिश के बाद एक बार फिर घना कोहरा छा सकता है। जिले को मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। रात का तापमान बढ़ा एक नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने के बाद राजस्थान में फिर से मौसम बदल गया है। चित्तौड़गढ़ में भी बीते तीन दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं। बुधवार की सुबह भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। इसके अलावा हल्की ठंडी हवाएं और हल्का कोहरा भी छाया हुआ है। बादलों के कारण टेंपरेचर में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। हालांकि दिन के टेंपरेचर में 0.9 डिग्री की गिरावट आने के बाद 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। लेकिन रात का टेंपरेचर फिर से डबल डिजिटल पर आ गया है। मंगलवार शाम से ही ठंडी हवाएं चल रही थी। इसके बावजूद भी रात का तापमान 0.8 डिग्री बढ़ गया है। न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 25.1 और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बारिश के बाद छाएगा कोहरा मौसम विभाग के अनुसार एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहा है, जिसके चलते चित्तौड़गढ़ में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली चमक सकती है। साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है। 2 दिन बारिश को लेकर जिले को येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है की बारिश के बंद होते ही चित्तौड़गढ़ में करने कोरे कभी असर देखा जाएगा। इसको लेकर भी विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश और कोहरे के कारण ठंड का प्रकोप और ज्यादा बढ़ सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *