शाजापुर में लगातार तीसरे दिन छाया रहा कोहरा:नहीं निकली धूप, सर्द हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी, मौसम विभाग ने जताई मावठे की संभावना

शाजापुर जिले में लगातार तीन दिनों से मौसम में बदलाव का दौर जारी है। बुधवार सुबह नगर में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता (विजिबिलिटी) बेहद कम हो गई, जिसके चलते सड़कों पर वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। इसके साथ ही सर्द हवाओं ने कंपकंपी और बढ़ा दी। आज भी बादल छाए रहने की संभावना सोमवार और मंगलवार को कोहरा छंटने के बाद धूप निकलने की उम्मीद थी, लेकिन आसमान पर बादल छाए रहे। पूरे दिन धूप नहीं दिखी। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी बादल छाए रहने की संभावना है। इसके बाद मावठे (हल्की बारिश) की संभावना जताई गई है। दिन के तापमान में गिरावट, रात के तापमान में बढ़ोतरी मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया के अनुसार, मंगलवार को नगर का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धनोतिया ने बताया कि 27 और 28 दिसंबर को मावठा गिरने की संभावना है। इससे ठंड का असर बढ़ेगा और कड़ाके की सर्दी लौट आएगी। दिनभर बादल छाए रहने के कारण दिन का तापमान गिरा, जबकि रात के तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *