राजगढ़ में 40 छात्र-छात्राओं के बनाए गए लर्निंग लाइसेंस:मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत लगाया गया शिविर; 17 को वितरित किए लाइसेंस

प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज में “मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान” के अंतर्गत विशेष लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से 40 छात्र-छात्राओं के लर्निंग लाइसेंस बनाए गए, जिनमें से 17 छात्रों को मौके पर ही परिवहन विभाग की टीम द्वारा लाइसेंस वितरित किए गए। शिविर के दौरान छात्रों को लर्निंग लाइसेंस की ऑनलाइन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी भी स्मार्ट क्लास में दी गई। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राएं इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने लाइसेंस बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज साथ लाने पर जोर दिया। लर्निंग लाइसेंस के लिए आवश्यक दस्तावेज 1. आधार कार्ड 2. समग्र आईडी 3. आधार से लिंक मोबाइल नंबर (OTP सत्यापन के लिए) शुल्क की जानकारी शासन की नीति के अनुसार, छात्राओं को लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा, जबकि छात्रों को निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। शिविर में परिवहन लाइसेंस शाखा प्रभारी छोटेलाल जाटव, कंप्यूटर शाखा प्रभारी नितिन वर्मा, और उनकी तकनीकी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। कॉलेज की ओर से प्राचार्य डॉ. खरे और प्रोफेसर डॉ. शैलेन्द्र भी उपस्थित रहे। जिला परिवहन अधिकारी ने इस पहल को छात्रों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए सभी से इस अवसर का लाभ लेने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *