चित्तौड़गढ़ में दिन का पारा हुआ कम:दूसरे दिन की सुबह भी हल्की धुंध का प्रभाव, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

चित्तौड़गढ़ में दूसरे दिन भी सुबह धुंध देखी गई है। इस बार अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है। दिन के पारा 1.5 डिग्री घटा है। मौसम विभाग के अनुसार एक हल्के प्रभाव के वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मौसम में बदलाव हो रहा है। आगामी दिनों में चित्तौड़गढ़ में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। शीतलहर को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया। अधिकतम तापमान में आई गिरावट राजस्थान के कई जिलों में शीत लहर और घना कोहरा छाया हुआ है। इसका ऐसा चित्तौड़गढ़ में भी देखने को मिल रहा है। लगातार दो दिनों से सुबह के समय धुंध छाई हुई रहती है। वहीं, बुधवार को दिन के बारे में 1.5 डिग्री की गिरावट आई है। जबकि रात का तापमान 0.3 डिग्री बढ़ गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसी तरह मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.2 और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि अभी भी रात को ठंड का असर तेज है। फिलहाल चित्तौड़गढ़ में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट पर ही है। विभाग की ओर से कोई भी अलर्ट जारी नहीं मौसम विभाग के अनुसार एक हल्के प्रभाव के वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। पूर्वी राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में फिलहाल कोहरे और शीत लहर को लेकर कोई भी अलर्ट नहीं है। लेकिन आसपास के जिलों में हो रहे बदलाव के चलते चित्तौड़गढ़ में भी हल्के बदलाव देखे जाएंगे। अभी मौसम साफ और शुष्क ही रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *