बोकारो | डॉ. राजेन्द्र प्रसाद पब्लिक स्कूल, सेक्टर-9 रानीपोखर में शनिवार को डॉ. राधाकृष्णन सहोदया स्कूल कांप्लेक्स की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 15 सीबीएसई स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि सहोदया के अध्यक्ष व चिन्मया विद्यालय के प्राचार्य सूरज शर्मा, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद पब्लिक स्कूल के प्राचार्य मुकेश कुमार, डॉ. एसएम कुमार, एसके राय व एमजेएम स्कूल के प्राचार्य मोइन अंसारी ने किया। छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत समूह नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्राचार्य मुकेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया।


