चित्रकूट में 11 लाख दीप जलाए, आतिशबाजी की:सीएम ने नर्मदापुरम में मनाया राम जन्मोत्सव; शिवराज ने बेटे-बहुओं के साथ कराया कन्याभोज

देशभर के साथ मध्यप्रदेश में भी रविवार को रामनवमी मनाई गई। भगवान के जन्म से पहले मंदिरों के पट बंद कर दिए गए। दोपहर 12 बजे श्रीराम का जन्म हुआ। पट खुलते ही मंदिर जय श्रीराम के जयकारों से मंदिर गूंज उठा। चित्रकूट में शाम को भरत घाट पर 11 लाख दीप जलाए गए। इससे पहले रामनवमी पर सीएम डॉ. मोहन यादव नर्मदापुरम में दादा दरबार कुटी पहुंचे। यहां उन्होंने दादा गुरू भैयाजी सरकार से भेंट कर पूजन पाठ किया। सीएम ने कहा, आज रामनवमी के अवसर पर हमने वृक्ष देवता की पूजन की और दादा गुरु का आशीर्वाद लिया है। इसके बाद सीएम मैहर पहुंचे और यहां माता के दर्शन किए। शिवराज बोले- बेटियां देवी का रूप केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परिवार के साथ रामनवमी पर अपने निवास पर कन्याभोज कराया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी शेयर किया। शिवराज ने कहा, रामनवमी और नवरात्रि का नौवां दिन है। आज के दिन हमारी वर्षों पुरानी परंपरा है कन्याभोज की। बेटियां देवी का रूप होती हैं। इस दिन मैं और मेरी पत्नी साधना कन्याभोज कराते रहे हैं। लेकिन आज मेरे मन में बहुत संतोष है कि मेरे दोनों बेटे-बहुओं ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया है। मुस्लिम समुदाय ने शोभायात्रा पर की पुष्पवर्षा खरगोन में रघुवंशी समाज ने शोभायात्रा निकाली। शहर के मुस्लिम समुदाय ने स्वागत मंच लगाकर शोभायात्रा का स्वागत किया और पुष्पवर्षा की। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और पूरे मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा। ओरछा में भगवान को 21 क्विंटल लड्डुओं का भोग निवाड़ी जिले के ओरछा के रामराजा मंदिर में भगवान के जन्म के बाद आरती हुई। आरती में भक्त खूब झूमे। भगवान को 21 क्विंटल लड्‌डुओं का भोग लगाया गया। मंदिर को 25 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। सुबह नगर में निकली शोभायात्रा में विदेशी सैलानी भी शामिल हुए। वे हरे कृष्णा, हरे रामा भजन पर श्रद्धालुओं के साथ खूब झूमे। तस्वीरों में देखिए राम राजा दरबार खबर के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *