चिन्मय मिशन का विधवा राशन वितरण समारोह, 250 बहनों को मिला लाभ

चिन्मय मिशन अमृतसर केंद्र की ओर से 274वां मासिक विधवा राशन पेंशन वितरण कार्यक्रम भवन्ज एसएल पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मिशन अध्यक्ष अविनाश महेंद्रू ने दीप प्रज्ज्वलन से की। उनके साथ सचिव अश्विनी मल्होत्रा, प्रोफेसर एस.एन. जोशी और भवन्ज प्रबंधक समिति के सदस्य मंच पर मौजूद रहे। विशिष्टातिथि के रूप में हरजीत कौर और एडवोकेट राजकुमार मल्होत्रा ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अध्यक्ष अविनाश महेंद्रू ने सभी का अभिनंदन करते हुए कहा कि मिशन पिछले 22 वर्षों से सेवा कार्य में जुटा है। उन्होंने बहनों को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देने पर जोर दिया। एडवोकेट राजकुमार मल्होत्रा ने कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने बहनों को कानूनी सहायता देने का आश्वासन दिया। हरजीत कौर ने नारी सशक्तिकरण पर बल दिया। सभी अतिथियों ने मिशन के सेवा कार्य की प्रशंसा की और भविष्य में सहयोग देने का वादा किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्नेहोपहार भेंट किए गए। सचिव अश्विनी मल्होत्रा ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का समापन शांतिमंत्र और राष्ट्रगान से हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *