चिन्हित मॉडल सीएचसी के लिए सीएमएचओ ने भेजा प्रस्ताव:मॉडल सीएचसी में बनेंगे रामाश्रय वार्ड, बुजुर्गों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, संसाधन भी बढ़ेंगे

भास्कर न्यूज | अलवर अलवर के 6 विधानसभा क्षेत्रों में आयुष्मान मॉडल सीएचसी बनेंगे। चिकित्सा विभाग इनमें 10 बेड़ के रामाश्रय वार्ड भी तैयार करेगा। जिसके लिए अलवर सीएमएचओ की ओर से डेटा निदेशालय को भेजा गया है। इसके तहत अलवर ग्रामीण की अकबरपुर, रामगढ़ की गोविंदगढ़, कठूमर में सीएचसी कठूमर, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ में सीएचसी राजगढ़ और थानागाजी में सीएचसी थानागाजी को शामिल किया गया है। जबकि अलवर शहर में नवक्रमोन्नत यूपीपीएचसी रहेंगी। इनमें से शिवाजी पार्क में अभी भवन की कमी है। अन्य सीएचसी में स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स और स्टाफ की कमी है। अब इनके लिए आवश्यक सुविधाओं को बढ़ाने के लिए भी कहा गया है। इन कमियों को दूर किए बिना इन्हें मॉडल सीएचसी के रूप में संचालित नहीं किया जा सकेगा। मॉडल सीएचसी बनने के बाद सभी में 10-10 बेड़ का जिला अस्पतालों के समान रामाश्रय वार्ड बनाया जाएगा। इन वार्डों में 60 वर्ष से अधिक आयु के मरीजों को भर्ती किया जाएगा। साथ ही विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएगी। इन वार्डों में एक फिजोयोथेरेपिस्ट, 4 नर्सिंग स्टाफ, एक हॉस्पिटल अटेंडेट, एक ट्राली मैन और एक सेनेट्री अटेंडेट कार्यरत होगा। रामाश्रय वार्ड में मरीजों के लिए 10 फाउलर बेड सहित टीवी, प्रयोगशाला जांच की सुविधाएं वार्ड के समीप होगी साथ ही एक नोडल अधिकारी कार्यरत होगा। मरीजों के लिए बेड़ के पास नर्सिंग अलार्म सिस्टम की व्यवस्था होगी। इसके अलावा इन सीएचसी में रजिस्ट्रेशन काउंटर, लेब टेस्टिंग काउंटर व फार्मेसी के बाहर वृद्धजनों के लिए पृथक से लाईन का बोर्ड लगवाने के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं राजस्थान का निदेशक डॉ रवि प्रकाश माथुर ने जारी किए है। ^जिले में 6 मॉडल सीएचसी बनने है। जहां डॉक्टर्स, स्टॉफ या अन्य कमियां है उनकी जानकारी निदेशालय को दी है। इनमें रामाश्रय वार्ड भी बनाएं जाएगंे जिससे वृद्धजनों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल पाएगी। – डॉ योगेन्द्र कुमार शर्मा, सीएमएचओ अलवर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *